मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा, 29 चैत्र। नेपाल पुलिस ने बताया है कि दुर्गा प्रसाई अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। विभिन्न आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहकर फरार प्रसाई पुलिस की खोज सूची में शामिल हैं और अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, ऐसा पुलिस ने बताया है।
केंद्रीय पुलिस प्रवक्ता तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) दिनेश कुमार आचार्य ने गुरुवार रात एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा- “भ्रामक समाचारों का प्रकाशन और प्रसारण न करें, ऐसा हम सभी से आग्रह करते हैं। नेपाल पुलिस के विभिन्न स्रोतों का हवाला देते हुए ‘दुर्गा प्रसाई गिरफ्तार’ शीर्षक से जो समाचार प्रकाशित हो रहे हैं, उन पर नेपाल पुलिस का गंभीर ध्यान गया है।
चैत्र 15 गते (28 मार्च) को काठमांडू के तीनकुने में हुए राजावादी आंदोलन के बाद से प्रसाई फरार हैं।