नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा पेश किए गए चार्जसीट का मामला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! आज महाराजगंज जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय डाकघर के कार्यालय के समक्ष भारत सरकार की ईडी द्वारा राष्ट्रीय आंदोलन का अखबार नेशनल हेराल्ड के मामले में हमारी नेत्री श्रीमती सोनिया गांधी एवं जननायक राहुल गांधी के विरुद्ध ईडी द्वारा पेश की गई चार्जशीट के विरुद्ध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/ पूर्व मंत्री श्री अजय राय के आह्वाहन पर धरना दिया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट एवं संचालन पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने किया।
धरने को मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के अतिरिक्त फरेंदा के लोकप्रिय विधायक वीरेंद्र चौधरी,प्रदेश निवर्तमान उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद,पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा एवं झिनकू चौधरी, पूर्व प्रमुख पूर्णमासी यादव,जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी,जिला उपाध्यक्ष डॉ0 रामनारायण चौरसिया एवं नूर आलम,राजन शुक्ला , निवर्तमान जिला महासचिव विनोद सिंह,पूर्व चेयरमैन चंद्रजीत भारती एवं जयप्रकाश लाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरजीत निषाद एवं रामनारायण, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदामोहन उपाध्याय एवं राजू गुप्ता,नगर अध्यक्ष अकील अहमद,वरिष्ठ नेता विनोद तिवारी पूर्व सभासद अफजल अब्बासी ने संबोधित किया और धरने में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक नेता मोहम्मद गनी खान एवं कलीम इद्रीशी,शिक्षक नेता दीपचंद तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष शंकर वर्मा एवं आलोक यादव,गुड्डू शुक्ला एवं चंदन तिवारी, रणंजय सिंह गुड्डू,संदीप त्रिपाठी,अकरम सुलेमानी,अमरनाथ जयसवाल ,परमात्मा निषाद,आयुष सिंह,रामराज पासवान,बबलू शर्मा,सुभाष शर्मा,अमर मणि पासवान,आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरने में उपस्थित रहे उल्लेखनीय है कि चार घंटे से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता कड़ी धूप में सड़क पर बैठकर धरने को अंजाम दे रहे थे जिसके लिए हम हृदय से उनके आभारी हैं।