हर-हर महादेव के नारों से गूंजा समूचा नेपाल

सनातन धर्म की स्थापना के लिए स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का दश दिवसीय नेपाल दौरा

आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत – प्रमोद यादव पूर्व सांसद नेपाल

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल। सनातन धर्म और संस्कारों के ज्ञाता तथा भारत के निरंजन अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य श्री 1008 स्वामी कैलाशानंद गिरि इस समय नेपाल के विभिन्न धार्मिक स्थलों की दश दिवसीय यात्रा पर हैं। इसी क्रम में शनिवार को वह रूपंदेही जिले के भैरहवा पहुंच चुके हैं। पूर्व सांसद एवं नेपाली कांग्रेस के युवा नेता प्रमोद यादव के आमंत्रण पर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी भैरहवा आए हैं।

YouTube player

भैरहवा में गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां स्वागत हेतु नेपाल के पूर्व गृहमंत्री बालकृष्ण खांड़ उनकी पत्नी श्रीमती मंजू खांड़, पूर्व सांसद प्रमोद यादव, लुंबिनी प्रदेश सरकार के आर्थिक मंत्री धनेन्द्र कार्की, रूपंदेही के प्रमुख जिलाधिकारी बासुदेव घीमिरे, विभिन्न शिक्षाविद, नेपाल उद्योग समिति के दिग्गज उद्योगपति राजेश कुमार अग्रवाल, उद्योगपति चुन्नु प्रसाद पौड़ेल, अन्य व्यवसायी तथा राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हवाई अड्डे से एक विशेष रथ में सवार होकर उन्हें मायादेवी चौक तक बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे गाड़ी से होटल बोधि रेडिसन पहुंचे।

रविवार को स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज बुटवल कालिका नगर स्थित चुन्नू पौड़ेल, नरेश्वर पौड़ेल और भूमिराज पौड़ेल के आवास पर पहुंचे जहां लोगों ने उनका दर्शन किया। उन्हीं के फलाहार का भी कार्यक्रम रखा गया था। वहां से पुनः सिद्ध बाबा मंदिर और कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए भलुआरी स्वान होटल पहुंचे जहा होटल के प्रोप्राइटर सुमोद मान संजू, मैनेजर कृष्णा चौधरी,शशि पौड़ेल, सुनील जी, खेमराज जी, अमृत गिरि जी, कमलराज माझी,नरेश करेंसी, चंद्र प्रकाश ढकाल,डीएन कायस्थ, प्रज्जवल घिमिरे तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

सनातन धर्म और संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेपाल के धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के साथ चल रहे पूर्व सांसद प्रमोद यादव ने द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज के डायरेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी से एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने कहा कि कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि नेपाल के कई धार्मिक स्थल अत्यंत पवित्र हैं और उन स्थलों की यात्रा के लिए करोड़ों भारतीय भी आ सकते हैं। स्वामी कैलाशानंद की नेपाल यात्रा से धार्मिक पर्यटन को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। उनके चरण जहां पड़ते हैं, वहां उनके करोड़ों शिष्य भी पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि दश दिवसीय दौरे के दौरान धर्म की स्थापना के लिए लाखों लोगों से मिलने का उनका कार्यक्रम है।

इस अवसर पर नेपाल के पूर्व सांसद प्रमोद यादव से मुलाकात कर अपनी बहन की शादी का कार्ड देने पहुंचे समाजवादी पार्टी के युवा नेता नवरत्न यादव ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर पूछे गए सवाल के जबाब में कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में जाति और धर्म पूछकर निर्दोष सैलानियों की जघन्य हत्या की है जिसकी कड़े शब्दों में निन्दा करता हूं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से अपील करता हूं कि आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दें पूरा भारत आप के साथ है।

इससे पहले आचार्य स्वामी श्री कैलाशानंद गिरि जी पोखरा से चल कर भैरहवा स्थित गौतमबुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

बता दें कि आचार्य स्वामी श्री कैलाश नंद गिरि जी अपने शिष्यों पूर्व सांसद प्रमोद यादव और नेपाल के पूर्व गृहमंत्री बालकृष्ण खांड़ के आग्रह पर नेपाल के दश दिवसीय धार्मिक दौरे पर आए हैं और भैरहवा के होटल रेडिसन में ठहरे हुए हैं। सोमवार को उनका काठमांडू जाने का कार्यक्रम है। और वहां से गोसाईं कुंड की यात्रा तय करनी है।

इसलिए उनके यात्रा स्थलों पर भारतीय और विदेशी अनुयायी भी आएंगे, जिससे नेपाल का धार्मिक पर्यटन क्षेत्र समृद्ध होगा।

स्वामी कैलाशानंद नेपाल एयरलाइंस से काठमांडू पहुंचे थे। उन्होंने ललितपुर के गोदावरी रिसॉर्ट में राजनीतिक दलों के नेताओं, गणमान्य अतिथियों और अपने शिष्यों से मुलाकात की। पशुपतिनाथ में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक कि और फिर पोखरा पहुंचे। जहां उन्होंने कोटि होम का उद्घाटन किया और विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इसके बाद हेलिकॉप्टर से दामोदर कुंड पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

शनिवार को वह भैरहवा पहुंचे हैं और जहां उनका विभिन्न लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। बुद्ध जन्मस्थल लुम्बिनी जाने, गोसाईकुंड, चंद्रागिरी और दक्षिणकाली मंदिर में पूजा तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की योजना भी बनी हुई है। इसके बाद वे नई दिल्ली लौटेंगे।

भारत के निरंजन अखाड़े के पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी महाराज भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में भी जाने जाते हैं। धर्म, सनातन परंपराओं और संस्कारों पर उनकी राय को यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भी सराहा जाता है। भारतीय मीडिया में भी उन्हें एक सम्मानित धार्मिक विद्वान और योगी के रूप में जाना जाता है।

उनके साथ इस धार्मिक दौरे में विवेकानंद महराज जी,अवस्तिकानंद महराज जी, कृष्णानंद महराज जी, भारत के व्यापार संघ के अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक केके शर्मा और उनकी धर्मपत्नी,शिवानी पांडे महराज जी और गिरीशानंद महराज जी भी शामिल हैं। जो पूरे कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!