“आपरेशन सिंदूर” की सफलता पर नौतनवां में जश्न 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले का करारा जवाब देते हुए लश्कर, जैश और हिजबुल के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई में आतंकी मौलाना मसूद अजहर का अड्डा भी तबाह कर दिया गया है। इस निर्णायक कार्रवाई के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

YouTube player

इस कार्रवाई की जानकारी होते ही नौतनवां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी आज सुबह बड़ी संख्या में नगरवासियों के साथ कस्बे के गांधी चौक पहुंचे। हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए। आतंक के खिलाफ इस बड़ी जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी और पटाखे छोड़कर और राष्ट्रगान गाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की इस साहसिक कार्रवाई की जितनी भी सराहना की जाए कम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई ही आतंकवाद का स्थायी समाधान हैं। उन्होने प्रधानमंत्री और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान सरदार परमजीत सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, संजय पाठक, राहुल दुबे, अनिल जायसवाल, धर्मात्मा जायसवाल, अशोक रौनियार, राहुल दुबे, अभय कुमार, राकेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, संजय मौर्या, संजय सिंह, किशोर मद्धेशिया, मोती जायसवाल, सरदार बच्चू सिंह, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!