प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन में भारतीय सेना ने देश का मस्तक ऊंचा किया,उन्हीं को मारा जिन्होंने मासूमों की जान ली- राजनाथ सिंह रक्षामंत्री  

मनोज कुमार त्रिपाठी/उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नई दिल्ली! भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। 

उन्होंने बुधवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 50 बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने देश का मस्तक ऊंचा किया है। 

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की जमकर की तारीफ 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘जैसा कि आप सबको जानकारी है कि कल रात भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है। भारत की सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें ठीक तय योजना के अनुसार सटीकता से ध्वस्त किया है। भारतीय सेना ने किसी भी नागरिक ठिकाने को जरा भी प्रभावित नहीं होने देने की संवेदनशीलता दिखाई है।यानी एक तरीके की सटीकता, सतर्कता और मानवीयता सेना ने दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!