आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम भी शामिल’, पाक के विरुद्ध लड़ाई में भारत के साथ नेपाल

भारत के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देंगे- केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री नेपाल 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

काठमांडू नेपाल! “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसे हालत को देखते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि वह भारत के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देंगे। साथ ही कहा है कि नेपाल आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर चिंता जताया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही इलाके शांति होगी।

नेपाल विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद, जिसमें के नेपाली नागरिक ने भी जान गंवाई, नेपाल इस कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है। नेपाल ने पहलगाम हमले की निंदा की थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ नेपाल सरकार है। किसी भी विरोधी ताकत को अपने पड़ोसी देश के खिलाफ अपनी धरती का बेजा इस्तेमाल नहीं करने देगा। साथ ही उसने उम्मीद जताया है कि दोनों देशों के बीच तनाव खत्म होगा और क्षेत्र में शांति आएगी।

गौरतलब है कि गुरुवार की रात पाकिस्तान की तरफ से जम्मू, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के वेस्टर्न फों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया गया जिसे भारत के डिफेन्स सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान के लाहौर, रावलपिंडी, सियालकोट, इस्लामाबाद, पेशावर समेत कई शहरों में भारी ड्रोन हमले किए गए। पकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कोटली और बहावलपुर में भी भारतीय आर्मी की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!