भारत और पाकिस्तान ने लिया युद्ध विराम का फैसला 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नई दिल्ली! भारत और पाकिस्तान ने दो दिन के युद्ध विराम का फैसला लिया है।डोनाल्ड ट्रंप का कहना है की सारी रात उन्होंने भारत और पाकिस्तान से इस संबंध में बातचीत की।

पाक विदेश मंत्री डार ने युद्ध विराम की पुष्टि की जबकि भारतीय विदेश मंत्रालय का दावा है की दोनों पक्षों ने आपस में मिलकर युद्ध विराम का निर्णय लिया।

भारतीय विदेश मंत्रालय का मानना है दोनों देश युद्ध विराम के लिए तैयार है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज स्पष्ट कर दिया कि आज सायं 5:00 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच में युद्ध विराम हो गया है और 12 मई को बारह बजे इस बारे में आगे बातचीत होगी।

दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच सीधी बातचीत में यह फैसला हुआ। भारत के विदेश सचिव के अनुसार पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से बातचीत किया और इस संबंध में दो दिन के युद्ध विराम का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!