साल ओढ़ाकर किया सम्मानित
मनोज कुमार त्रिपाठी
काठमांडू। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड भारत के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, विश्व हिंदू महासंघ के शुभचिंतक आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी से आज काठमांडू में विश्व हिन्दू महासंघ नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ने भेंट की और उन्हें साल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
भेंट के दौरान वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, प्राचीन काल से चली आ रही नेपाल-भारत की साझा संस्कृति, दोनों देशों के आत्मिक संबंध तथा सनातन हिंदू अधिराज्य नेपाल के विषय में विविध चर्चा हुई।
अस्मिता भंडारी ने कहा कि आज की इस महत्वपूर्ण भेंट से दोनों देशों की वैदिक सनातन हिंदू धर्म, संस्कृति एवं परंपरागत मूल्य मान्यताओं को अक्षुण्ण रखते हुए आगे बढ़ने के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी, ऐसा मेरा विश्वास है।
बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी (जन्म 17 जून 1942) एक भारतीय राजनेता हैं, जिन्होंने 2019 से 2023 तक महाराष्ट्र के 22 वें राज्यपाल के रूप में सेवा दी। कोश्यारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड राज्य के तीसरे प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने 2001 से 2002 तक उत्तराखंड (पूर्व में उत्तरांचल) के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और उसके बाद 2002 से 2003 तक उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (जब उत्तराखंड अविभाजित उत्तर प्रदेश का हिस्सा था;बाद में उत्तराखंड विधान परिषद में जारी रखा गया) और उत्तराखंड विधानसभा में विधायक भी रहे। बाद में वे 2008 से 2014 तक उत्तराखंड से राज्यसभा के सांसद रहे और फिर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से 16वीं लोकसभा के सांसद बने। इस प्रकार उन्हें राज्य की दोनों सदनों और राष्ट्रीय संसद की दोनों सदनों में चुने जाने का गौरव प्राप्त हुआ। वर्तमान में वे काठमांडू, नेपाल के दौरे पर हैं।