गोजए और प्रेसक्लब द्वारा पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी और पत्रकारों का होगा सम्मान

पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को अर्पित की जाएगी श्रद्धांजलि

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन और प्रेस क्लब गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 मई 2025 को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक गंभीर विचार गोष्ठी और वृहद सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव गणेश और मंत्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर क्लब सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय सहारा कानपुर के संपादक मनोज तिवारी, मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉक्टर चितरंजन मिश्रा और विशिष्ट वक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अशोक नारायण धर दूबे भाग लेंगे। 

YouTube player

 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पत्रकारिता विषयक इस संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय चौक महाराजगंज के प्राचार्य डॉक्टर श्री भगवान सिंह करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शफी आजमी, आनंद राय, राजीव ओझा सहित आकाशवाणी की वरिष्ठ समाचार वाचिका सुकिर्ति अस्थाना और वरिष्ठ उर्दू साहित्यकार एवं पत्रकार डॉक्टर ताजवर को मृत पत्रकार साथियों और विभूतियों क्रमशः स्वर्गीय योगेश्वर सिंह,स्वर्गीय डीके गुप्ता,स्वर्गीय धर्मेंद्र मिश्र, स्वर्गीय श्रीमती मैनावती श्रीवास्तव और स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला शुक्ल को श्रद्धांजलि के उपरांत उनकी स्मृति में सम्मान से विभूषित किया जाएगा. इस दौरान गोजए द्वारा संचालित पत्रकार फूल नारायण धर द्विवेदी स्मृति वाचनालय के साथ संस्था के सम्मानित सदस्यों को जारी वाहन स्टिकर का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा कराया जाएगा।

साथ ही समारोह के समापन पर पहलगाम सहित ऑपरेशन सिंदूर में मृत भारतीय नागरिकों और सैन्य कर्मियों के साथ हाल के दिनों में मृत पत्रकार साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!