उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली! महराजगंज शनिवार की दोपहर नौतनवां रेलवे स्टेशन पर पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति सुरोखित शैशव कार्यक्रम के अंतर्गत रेलवे पुलिस टीम एव
एसएसबी के सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार के अध्यक्षता में ट्रेनों के अंदर पूछताछ व निगरानी ज्वाइंट पेट्रोलिंग कर लोगों में जागरूकता प्रदान किया और कहा कि अगर बाल श्रम और बाल तस्करी की सूचना मिलती है तो संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।
इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने कहा कि बार्डर क्षेत्र में बच्चों के साथ किसी भी तरह का कोई अपराध करता है तो इसकी जानकारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल को अवश्य देवें जिससे बाल अपराध में कमी आएगी।
नौतनवां रेलवे चौकी प्रभारी छविनाथ यादव ने कहा कि बाल तस्करी व बाल श्रम की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन कटिबंध है। इस दौरान स्वामी नाथ, सुनील कुमार, पुष्पा चौधरी व शालिनी उपस्थित रहे।

