नपा अध्यक्ष ने गोरखा समाज कल्याण समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को नये कार्यकाल की दी शुभकामना

गोरखा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की महिलाओं में बाटा सिलाई मशीन 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका कार्यालय के सभागार में गोरखा समाज कल्याण समिति नौतनवां के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर व माल्यार्पण कर उनको बधाई व नये कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

इसके साथ ही साथ पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने गोरखा महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट कर उनके द्वारा किये जा रहे इस नेक कार्य की सराहना किया।

इस दौरान गोरखा समाज के नव-निर्वाचित अध्यक्ष डम्बर बहादुर गुरुंग,उपाध्यक्ष तुल बहादुर थापा,कोषाध्यक्ष सुनील क्षेत्री,सचिव श्याम किशोर थापा,उप सचिव अजय राणा व भूत पूर्व सैनिक नर बहादुर राना,मोहन थापा,राम कुमार थापा एवं गोरखा महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से रानी थापा,सुनीता थापा,सुषमा थापा, प्रियंका गौड़ सहित नगर पालिका के सभासदगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!