नौतनवां तहसील परिसर में पोखरी निर्माण व सुंदरीकरण में घटिया निर्माण पर भड़के एसडीएम, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार,दिए जांच के निर्देश

उमेश चंद्र त्रिपाठी 

नौतनवां, महराजगंज! जनपद महराजगंज के नौतनवां तहसील परिसर में चल रहे पोखरी निर्माण व सुंदरीकरण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। 

भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद सोमवार को एसडीएम नवीन कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में बेहद घटिया सामग्री के प्रयोग पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

एसडीएम ने तत्काल कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्य रोकने एवं ईओ को पत्र जारी कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश जारी किया है।

बता दें कि नौतनवां तहसील परिसर में लगभग 40 लाख रुपए की लागत से पोखरी निर्माण एवं उसकी सौंदर्यकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें जल संचय हेतु तालाब के निर्माण के साथ ही तालाब व आसपास के क्षेत्र में अन्य वस्तुओं को भी स्थापित करना है। 

सरकार द्वारा इस निर्माण कार्य के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन अधिकारियों की नाक के नीचे ही तहसील परिसर में निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार देखा जा सकता है।

निर्माण कार्य के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे घटिया निर्माण सामग्री को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। निर्माण कार्य को देखने एसडीएम मौके पर पहुंचे तो उन्हें मौके पर ही कई खामियां मिलीं। जिसके बाद वह निर्माण करा रहे जिम्मेदारों लोगों पर वह भड़क उठे। उन्होंने तत्काल काम को रोकने का निर्देश जारी करते हुए अधिशासी अधिकारी को पत्र जारी कर पूरे निर्माण कार्य के जांच के निर्देश दिये है।

एसडीएम नवीन प्रसाद ने मीडिया को बताया कि तहसील परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों में काफी खामियां पाई गई है। जिसकी जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यदाई संस्था पर जांच कर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!