उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! नेपाल पुलिस ने काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मादक पदार्थ मारिजुआना (गांजा ) के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। थाई एयरलाइंस की उड़ान से दोनों भारतीय काठमांडू पहुंचे थे। तलाशी में मादक पदार्थ मिलने के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के लिए दोनों को नेपाल पुलिस नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सुपुर्द कर दी। नेपाल पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद अशरफ मोहम्मद (30) व मोहम्मद सफवान कक्काती बताया। दोनों भारतीय किस प्रदेश के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
नेपाल पुलिस के अनुसार थाईलैंड से दोनों भारतीय नागरिक मारिजुआना लेकर आ रहे थे। अशरफ के पास से 3.440 किलो व सफवान के पास से 1.650 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों रविवार को थाई एयरलाइंस की उड़ान से काठमांडू पहुंचे थे। मादक पदार्थ बरामदगी के बाद दोनों को मारिजुआना के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भेज दिया गया है। नेपाल पुलिस के मुताबिक दो माह में तीसरी बार थाईलैंड से गांजा लाते समय भारतीय पकड़े गए हैं।

