यूपी के टॉप 10 जिलाधिकारी घोषित, प्रशासनिक दक्षता के लिए मिली पहचान

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा पहले पायदान पर 

मनोज कुमार त्रिपाठी/उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जारी रैंकिंग के अनुसार, राज्य के 10 जिलाधिकारी प्रशासनिक उत्कृष्टता और जनसेवा में समर्पण के लिए टॉप पर रहे हैं। यह रैंकिंग जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व सुधार और समग्र विकास कार्यों के आधार पर तैयार की गई है।

ये हैं यूपी के टॉप 10 जिलाधिकारी और उनके जिले

महराजगंज – आईएएस संतोष कुमार शर्मा

जालौन – आईएएस राजेश कुमार पांडेय

लखीमपुर खीरी – आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल

बरेली – आईएएस अविनाश सिंह

शाहजहांपुर – आईएएस धर्मेंद्र प्रताप सिंह

श्रावस्ती – आईएएस अजय कुमार द्विवेदी

कुशीनगर – आईएएस महेंद्र सिंह तंवर

ललितपुर – आईएएस अक्षय त्रिपाठी

हरदोई – आईएएस अनुनय झा

मुजफ्फरनगर – आईएएस उमेश मिश्रा

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इन अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना की गई है, जो अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!