स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सोनौली कोतवाली परिसर में स्थित सभागार में की अहम बैठक

स्वर्ण व्यवसाई अपनी दुकानों में एचडी सीसीटीवी कैमरे लगाएं और ग्राहकों का रिकॉर्ड जरूर रखें – जय प्रकाश त्रिपाठी पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज ! स्थानीय कोतवाली सभागार में बुधवार की शाम स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी ने किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आपसी समन्वय मजबूत करना था।

क्षेत्राधिकारी ने व्यवसायियों को सुरक्षा के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने सभी दुकानों में एचडी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। यह कैमरे अपराधियों की पहचान में मदद करेंगे।

सुनसान इलाकों में स्थित दुकानों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया। पुलिस ने व्यवसायियों से पुराने आभूषण की खरीद बिक्री के लिए ग्राहकों का संक्षिप्त विवरण रखने को कहा। इससे किसी अप्रिय घटना की स्थिति में जांच में मदद मिलेगी।

बैठक में व्यवसायियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। पुलिस ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में सोनौली कोतवाली प्रभारी कोतवाल अजीत प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी सोनौली वृजभान यादव, कृपा शंकर मद्धेशिया, सुधांशु उर्फ राजन वर्मा, ध्रुव वर्मा, मदन कौशल, ओम प्रकाश, धनन्जय वर्मा, उमाशंकर वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!