सीएम ने आज आजमगढ़ पहुंच कर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

गोरखपुर! यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंच कर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश’ के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। आजमगढ़ अब पहचान का मोहताज नहीं है। आजमगढ़ अब अदम्य साहस का गढ़ बन चुका है। अब यह विकास की मुख्य धारा के साथ जुड़ चुका है।

बता दें कि करीब 92 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेस वे गोरखपुर व आजमगढ़ को जोड़ेगा। सीएम आज सबसे पहले लोकार्पण के लिए आजमगढ़ वाले सिरे पर पहुंचे। यहां फूलपुर सलारपुर में एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को सम्बोधित किया। सीएम ने कहा कि हमने आजमगढ़ को नई पहचान दिलाई। आज आजमगढ़ की साड़ियों को देश-दुनिया में पसंद किया जा रहा है। यहां की ब्लैक पॉटरी को भी एक नई पहचान मिल रही है।

91.35 किलोमीटर लंबा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे आजमगढ़ से गोरखपुर के बीच कनेक्टिविटी को आसान करने जा रहा है। आजमगढ़ से गोरखपुर की कनेक्टिविटी को पूरा कर रहा है। अम्बेडकरनगर और संतकबीरनगर जनपद के लोगों को भी इस लिंक एक्सप्रेसवे का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि विकास के लिए गति चाहिए, प्रगति के लिए गति चाहिए, समृद्धि के लिए प्रगति चाहिए। जब गति होगी तो प्रगति होगी, प्रगति होगी तो समृद्धि होगी और समृद्धि होगी तो हर चेहरे पर खुशहाली भी होगी। इंफ्रास्ट्रक्चर को इतना मजबूत कर देंगे कि उत्तर प्रदेश को समृद्ध होने से कोई रोक नहीं सकता। उत्तर प्रदेश ने विरासत और विकास का एक अद्भुत समन्वय स्थापित किया है। विकास की रफ्तार थमेगी नहीं, अनवरत आगे बढ़ेगी, क्योंकि यही विकास विकसित भारत का आधार बनेगा। आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का आधार बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!