मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा (नेपाल), 20 जून 2025 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। प्रोफेशनल मास्टर्स-XI क्रिकेट क्लब, सिद्धार्थनगर रूपन्देही द्वारा आयोजित “एशियन बुद्धा T10 क्रिकेट-2082” टूर्नामेंट की औपचारिक घोषणा एक प्रेस मीट के माध्यम से की गई। यह टूर्नामेंट 7 आषाढ़ 2082 से भैरहवा के सिद्धार्थ क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होगा।

इस अवसर पर एक और खास पल जुड़ा, जब आयोजन स्थल पर एशियन बुद्धा होटल की चौथी वर्षगांठ भी उत्साहपूर्वक मनाई गई। होटल के चार वर्षों की सफलता को आयोजकों और अतिथियों ने सराहा और इसे क्षेत्र की विकास यात्रा में मील का पत्थर बताया। उक्त जानकारी होटल एशियन बुद्धा के जनरल मैनेजर ओम प्रकाश पाण्डेय ने दी है।
प्रतियोगिता की प्रमुख विशेषताएं
टूर्नामेंट T10 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
प्रत्येक टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ी पंजीकृत किए जा सकते हैं।
3 बाहरी खिलाड़ी (डिपार्टमेंटल/डिस्ट्रिक्ट/एजेंसी) को टीम में शामिल करने की अनुमति होगी।
मैचों की समय सीमा 15 मिनट प्रति पारी रखी गई है।
यूनिफॉर्म, डिसिप्लिन और समय पालन अनिवार्य होगा।
अंपायर का निर्णय अंतिम माना जाएगा- किसी भी विवाद की स्थिति में आयोजन समिति का निर्णय मान्य होगा।

होटल की चौथी वर्षगांठ
एशियन बुद्धा होटल की स्थापना को चार वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर आयोजकों ने होटल के प्रबंधन और स्टाफ को बधाई दी तथा उनकी सेवा और मेहमान-नवाजी की सराहना की। होटल अब भैरहवा में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुका है।



आयोजकों की अपील
आयोजकों ने सभी टीमों से आग्रह किया है कि वे समय पर पंजीकरण कराएं, खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें और आयोजन को सफल बनाएं।
स्थान
सिद्धार्थ क्रिकेट ग्राउंड, भैरहवा, नेपाल
तिथि: 7 आषाढ़ 2082 से प्रारंभ




