नेपाल को वैदिक सनातन हिन्दू राष्ट्र बनाने को लेकर नेपाली युवाओं की पहल, गोरखपुर महापौर से की विशेष मुलाकात

मनोज कुमार त्रिपाठी 

गोरखपुर! नेपाल के सनातन हिन्दू युवा समूह के केंद्रीय अध्यक्ष शिव भण्डारी और महासचिव सुरेन्द्र पौड़ेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गोरखपुर के महापौर से भेंट कर नेपाल को वैदिक सनातन हिन्दू राष्ट्र घोषित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस भेंट में नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक और वैदिक महत्व पर विशेष जोर देते हुए दोनों देशों की साझा आस्था और परंपराओं को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

YouTube player

 

इस अवसर पर सनातन हिन्दू युवा समूह के अध्यक्ष शिव भण्डारी ने कहा, “नेपाल सदियों से वैदिक सनातन हिन्दू परंपराओं का धरोहर रहा है। नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के लिए अब व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता है। चूंकि भारत और नेपाल का धर्म, संस्कृति और सभ्यता समान है, इसलिए भारत के विभिन्न हिस्सों और लोगों को इस अभियान में सहयोग देना चाहिए।

भण्डारी ने भारतवासियों से आह्वान किया कि वे इस नेक कार्य के लिए अपनी आवाज बुलंद करें और नेपाल को एक बार फिर वैदिक हिन्दू राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में सहयोग करें।

उन्होंने यह भी बताया कि इस दिशा में भारत के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक नगरों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

गोरखपुर महापौर ने प्रतिनिधिमंडल की भावना का स्वागत करते हुए भारत-नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मुलाकात को भारत-नेपाल के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को एक नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!