उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! दिनांक 20.06.2025 को लाल बहादुर शास्त्री पोस्ट ग्रेजुएट कालेज आनन्द नगर के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक रहा। कॉलेज के डॉ प्रवीण मिश्रा के निर्देशन में शोधरत दो शोध छात्रों क्रमशः श्री अमरनाथ (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर) और अमित कुमार गोंड़ (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय, महराजगंज) को पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ।
ध्यातव्य हो कि यह पीएचडी उपाधि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग और लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज, आनंदनगर, महराजगंज के शोधार्थी की पहली उपाधि है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट और प्राचार्य डॉ राम पाण्डेय, श्री अजीत सिंह, श्री भागीरथी भट्ट, श्री अखिलेश मिश्र, श्री चंद्र प्रकाश समेत ढेर सारे लोगों ने अपनी खुशी व्यक्त की है।

