करो योग, रहो निरोग 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी                  

नौतनवां महराजगंज! 11वें योग दिवस के अवसर पर आज नगर पालिका परिषद नौतनवां के बैनर तले जलकल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता व प्रशिक्षक के रूप में नौतनवां नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी व सहयोगी प्रशिक्षक की भूमिका का निर्वहन संजय पाठक द्वारा करते हुए योग शिविर में उपस्थित लोगों को पद्मासन,कपाल भारती, अनुलोम-विलोम व सिंघासन ,सूर्य नमस्कार तथा मंडूक आसन आदि दर्जनों आसन कराकर लोगों को प्रशिक्षित किया गया।

YouTube player

 

शिविर के बाद अध्यक्ष ने बताया कि “योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की एक यात्रा है, इसलिए योग को हमे अपने दैनिक क्रियाकलापों में शामिल करना चाहिए।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया,धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,अभय कुमार,संतोष श्रीवास्तव,दीपू प्रजापति,रविकांत वर्मा,विंध्याचल सिंह,प्रमोद पाठक,सुजीत चौधरी,श्रवण कुमार,कमलेश कुमार,आनन्द कुमार,मनोज वरुण व अमित कुमार आदि लोग उपस्थित होकर प्रशिक्षित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!