सिद्धार्थनगर में बनेगा सामुदायिक धर्मशाला, दिवंगत पूर्व मंत्री दीपक बोहरा की पहल से मिला 1 करोड़ का बजट

मनोज कुमार त्रिपाठी 

रूपन्देही, सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड संख्या २ में जल्द ही एक भव्य सामुदायिक धर्मशाला का निर्माण होने जा रहा है। यह महत्वपूर्ण परियोजना रूपन्देही प्रतिनिधि सभा क्षेत्र संख्या ३ के दिवंगत सांसद एवं पूर्व मंत्री माननीय स्व. दीपक बोहरा जी की दूरदर्शी पहल का परिणाम है। धर्मशाला निर्माण के लिए सरकार द्वारा रु. 1 करोड़ का बजट विशेष रूप से विनियोजित किया गया है।

YouTube player

 

 

इस कार्य में दिवंगत नेता के सुपुत्र एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता आदरणीय प्रज्वल बोहरा जी का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने न केवल परियोजना में रुचि दिखाई, बल्कि स्वयं स्थल पर पहुंचकर निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया।

स्थानीय लोगों ने प्रज्वल बोहरा जी को उनके सक्रिय समर्थन और मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार प्रकट किया है और कहा कि यह धर्मशाला आने वाले समय में क्षेत्र के लिए एक उपयोगी और सेवा मूलक केंद्र के रूप में उभरेगी।

यह पहल न केवल सामाजिक एकता को बढ़ावा देगी, बल्कि दिवंगत दीपक बोहरा जी की जनसेवा भावना को भी अमर बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!