महराजगंज के वनटांगिया ग्राम खुर्रमपुर में जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज! महाराजगंज के वनटांगिया ग्राम खुर्रमपुर में रविवार को एक महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने वनटांगिया समुदाय के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

YouTube player

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लोगों के आवास आवेदन शीघ्र पास किए जाएं। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में फरेंदा की उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!