प्रशासनिक फेरबदल में फरेंदा की उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी का लखीमपुर खीरी तबादला, मुकेश कुमार सिंह गौतम बुद्ध नगर भेजे गए

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश भर में तैनात 127 उप जिलाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इस तबादला सूची में महराजगंज जिले के फरेंदा की उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। उन्हें अब लखीमपुर खीरी में नई तैनाती दी गई है। वहीं जिले से जुड़े एक और अधिकारी मुकेश कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) ट्रांसफर किया गया है। 

 

फेरबदल को लेकर शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक चुस्ती और सुशासन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!