गोरखपुर मंडल स्तर पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, फरेंदा में तैनात प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार पाठक गोरखपुर भेजे गए 

दो थानेदार, दो चौकी प्रभारी समेत 13 दारोगा का तबादला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! गोरखपुर मंडल स्तर पर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस क्रम में महराजगंज जिले से दो थानेदार, दो चौकी प्रभारी समेत कुल 13 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। यह स्थानांतरण गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया जनपदों के लिए किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार पाठक का तबादला गोरखपुर किया गया है, जबकि चौक थाने के प्रभारी निरीक्षक रामचरण को कुशीनगर भेजा गया है। इसके अलावा सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुवा चौकी प्रभारी विजय कुमार द्विवेदी और कलेक्ट्रेट चौकी के प्रभारी राजेंद्र सिंह को भी गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है।

मिली खबर के मुताबिक जिन अन्य पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, उनमें रत्नेश सिंह, मनीषा सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, और दुर्गेश वैश्य को गोरखपुर, अनिल राय, गंगाराम यादव, रामशब्द, और सुनील वर्मा को कुशीनगर तथा मोहम्मद इस्माइल खान को देवरिया भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!