“एक युद्ध नशे के विरुद्ध” एसएसबी द्वारा सोनौली में निकाली गई जागरूकता रैली

मनोज कुमार त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22 वीं वाहिनी के “एफ” समवाय सोनौली द्वारा आज दिनांक 23 जून को नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सहायक उप निरीक्षक हरेंद्र गोगोई की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जो दोपहर 4:30 बजे से 5:30 बजे तक सोनौली बाजार से लेकर आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) मुख्य द्वार तक निकाली गई।

 

 

इस रैली का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। 

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि नशे की लत न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि इससे अपराध की प्रवृत्तियां भी बढ़ती हैं, जिससे परिवार और राष्ट्र दोनों का विकास प्रभावित होता है।

रैली में एसएसबी के 10 जवानों के साथ-साथ सोनौली क्षेत्र के 15 स्थानीय युवा और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 25 प्रतिभागियों ने मिलकर “नशा मुक्त भारत” की दिशा में लोगों को प्रेरित किया और एक स्वस्थ समाज की स्थापना का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम नशे के खिलाफ एक सशक्त संदेश देने वाला रहा, जिसमें सुरक्षाबलों और आम जनता की संयुक्त भागीदारी ने इस अभियान को और भी प्रभावशाली बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!