एबी इंटरनेशनल स्कूल नौतनवां में एसएसबी द्वारा “नशा मुक्त भारत” जागरूकता कार्यक्रम

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोध दिवस के अवसर पर आज एबी इंटरनेशनल स्कूल नौतनवां में 66 वीं बटालियन एसएसबी कैंप छपवा के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धवाई के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था – “नशा मुक्त भारत” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना।

 

कार्यक्रम का संचालन इंस्पेक्टर मणि भूषण ने किया, जिन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल ऋषिकेश सिंह ने छात्रों को नशा करने के दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि समाज और परिवार की नींव को भी कमजोर करता है।

कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह से सहभागिता की। सभी शिक्षकों और छात्रों ने एकजुट होकर “नशा मुक्त भारत” का संकल्प लिया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!