उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! आज आधारशिला वृद्धाश्रम गणेशपुर वार्ड नंबर 4 आनंद नगर फरेंदा में राज आई हॉस्पिटल नौतनवां के द्वारा मोतियाबिंद एवं आंखों की जांच हेतु निशुल्क कैंप लगाया गया जिसमें 85 लोगों का परीक्षण किया गया ।परीक्षण के पश्चात 19 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन पाया गया शेष सभी लोगों को चश्मा एवं दावा हेतु परीक्षण किया गया यह परीक्षण डॉक्टर ताहिर खान जी की देखरेख में राहुल मद्धेशिया जी अनुज गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। अंत में प्रबंधक प्रदीप कटियार ने उपस्थित डॉक्टर की टीम को धन्यवाद दिया एवं राज आई हॉस्पिटल को उनके नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया।



