मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! राष्ट्रीय एकता अभियान संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विनय यादव ने भारतीय सीमा से सटे भैरहवा के होटल पौवा में द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज के डायरेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान कहा कि नेपाल के तराई क्षेत्र को ‘ग्रीन जोन’ में बदलने की साजिश अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़ने वाले एक इस्लामी मार्ग को स्थापित करना है। उन्होंने इस योजना को भारत और नेपाल की संप्रभुता के लिए खतरा बताया।


अध्यक्ष ने कहा, “भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय पाकिस्तान ने बांग्लादेश से जोड़ने के लिए कॉरिडोर की मांग की थी, जिसे सरदार पटेल ने अस्वीकार कर दिया। आज वही साजिश तुर्की, कतर और पाकिस्तान जैसे देशों के सहयोग से नेपाल के तराई क्षेत्र में इस्लामीकरण के जरिए पूरी करने की कोशिश की जा रही है। इस गुप्त मिशन को पूरा करने के लिए नेपाल के तराई क्षेत्र को ग्रीन जोन बनाने की योजना रची गई है।
उन्होंने नेपाल और भारत की सुरक्षा एजेंसियों से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर इस प्रकार की घातक गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण करें। “नेपाल की खुली सीमा का दुरुपयोग कर पाकिस्तान नेपाल को आतंकवाद का अड्डा बनाना चाहता है।
अतीत में भी कई आतंकवादी जैसे शैफुल्ला, अब्दुल करीम टुंडा और यासीन भटकल नेपाल से पकड़े जा चुके हैं। यह चेतावनी का विषय है।
संघ के अध्यक्ष ने नेपाली जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर सतर्क रहें और प्रशासन को सूचित करें। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के दूतावास को नेपाल से निष्कासित करने की मांग भी दोहराई।
उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान के कई राजनयिक नकली नोट और हथियारों के अवैध कारोबार में शामिल पाए गए हैं, जिन्हें डिपोर्ट भी किया गया है। नेपाल को ऐसे कूटनीतिक रिश्तों की आवश्यकता नहीं है।
पोखरा एयरपोर्ट पर चीन की साजिश का आरोप
अध्यक्ष विनय यादव ने पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर भी चीन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “यह एयरपोर्ट नेपाल को रणभूमि में बदलने की चीन की योजना का हिस्सा है। नेपाल की अरबों की जमीन को हथियाने के लिए चीन ने ₹27 अरब रुपये का ऋण देकर अपना प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिश की है। हम गोरखाली समाज हैं, हम चीन की इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे। अगर आवश्यकता पड़ी तो हम खुखरी उठाएंगे।
देश को संघीय हिंदू गणतंत्र बनाना मुख्य उद्देश्य
अध्यक्ष विनय यादव ने बताया कि राष्ट्रीय एकता अभियान संघ का प्रमुख उद्देश्य नेपाल को संघीय हिंदू गणराज्य में रूपांतरित करना है और हिंदू समाज को इस्लामी और साम्यवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट करना है।
अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नेपाल सरकार ने शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो राष्ट्रवादी संगठन देशभर में आंदोलन शुरू करेंगे।
इस अवसर पर उनके साथ राजेन्द्र गुप्ता, दीपक अग्रवाल, दिलीप यादव, इंजीनियर प्रमोद राउत, नारायण कोइराला समेत कई लोग मौजूद रहे।

