भैरहवा में जायसवाल सेवा समिति का 15 वां अधिवेशन संपन्न, भारत और नेपाल के वैश्य समाज के लोगों ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा नेपाल! शनिवार की दोपहर जायसवाल सेवा समिति भैरहवा नेपाल का 15 वां अधिवेशन बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। जिसमें नेपाल के साथ ही समाज के भारतीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि विधायक चन्द्रकेश गुप्ता रहे।

 

इस दौरान भैरहवा जायसवाल सेवा समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने समाज मे एकता पर जोर और बच्चों के उच्च शिक्षा को प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि जाति प्रथा आदि काल से चली आ रही है। प्रारंभ की वर्ण व्यवस्था आज जातियों व उपजातियों में बिखर चुकी हैं तथा दिन प्रतिदिन यह लघु रूपों में बिखरती जा रही हैं।

आज की कलवार जाति जो कभी क्षत्रिय थी। आज वैश्य हैं। उसी बिखरती टूटती हुई श्रंखला की कड़ी मात्र हैं। इसे और टूटने से बचाना हैं। आइये हम सब आवश्यक पहलुओं पर गौर करें। वर्ण व्यवस्था वेदों की देन हैं। तो जातियां व उप जातियां सामाजिक व्यवस्था की उपज हैं। बच्चों को शिक्षित कर अब सरकारी विभागों के तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है।

अधिवेशन के बाद कार्यकारणी की बैठक शुरू हुई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष भैरव प्रसाद कलवार, महेश जायसवाल, दूधनाथ जायसवाल, भोला जायसवाल, महराजगंज जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेन्द्र जायसवाल,सिद्धार्थ नगर नौगढ़ अध्यक्ष अनिल जायसवाल, नौतनवां अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल, आनन्द नगर अशोक जायसवाल, पीपीगंज प्रमोद जायसवाल, घुघली राम सागर, महराजगंज राम गोपाल, देवरिया जेपी जायसवाल, अयोध्या से गोविंद जायसवाल, बृजमनगंज अमित जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, कृष्ण मुरारी, प्रीतम लाल, राजाराम, दयाराम, रिंकू जयसवाल, सिद्दार्थ नगर अध्यक्ष फूलचंद जायसवाल, विंध्याचल जायसवाल, हरिश्चंद्र, धर्मेंद्र कुमार आनन्द कुमार सहित जायसवाल समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!