धर्मांतरण के मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना छांगुर बाबा गिरफ्तार

हिंदू लड़कियां थी निशाने पर, हर जाति के लिए फिक्स कर रखा था रेट

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ! यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने गिरोह के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जलालुद्दीन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथ ही नीतू उर्फ नसरीन को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि, छांगुर बाबा को विदेशों से फंडिंग होती थी और वो गरीब, असहाय और युवतियों का ब्रेन वॉश करता था, जिसके बाद उन्हें इस्लाम धर्म स्वीकार करवाता था। आरोपी के खिलाफ पहले से कई शिकायतें और मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, जांच में बेहद चौंकानें वाले खुलासे हुए हैं। अलग-अलग जाति और धर्म की लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने पर गिरोह को लाखों रुपये मिलते थे।

 

 

बलरामपुर के थाना गैंडास बुजुर्ग अंतर्गत ग्राम रेहरा माफी निवासी छांगुर बाबा को एटीएस ने उसके वर्तमान ठिकाने ग्राम मधपुर से गिरफ्तार किया है।

वह खुद को पीर बाबा और सूफी बताकर बाबा जलालुद्दीन के नाम से चांद औलिया दरगाह के बगल में रह रहा था। आरोपी से पूछताछ और जांच में सामने आया कि, अलग-अलग जाति और धर्म की लड़कियों का धर्म परिवर्तन के लिए अलग अलग रेट तय था। जांच में सामने आया कि ब्राह्मण, क्षत्रिय और सिख लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने पर गिरोह को 15-16 लाख रुपये, पिछड़ी जातियों की लड़कियों के लिए 10-12 लाख अन्य के लिए 8-10 लाख रुपये तक मिलते थे।

यही नहीं, इस गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। आरोपी दर्जनों बार विदेश की भी यात्राएं कर चुका है। 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन 40 से ज्यादा बैंक खातों में हुआ है। इतना ही नहीं, एक साल में शोरूम, बंगला और लग्जरी गाड़ियों की खरीद फरोख्त की गई है। इस मामले में पहले दो आरोपियों नवीन उर्फ जमालुद्दीन और महबूब को 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!