मोहर्रम जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज! मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी, और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

 

थाना कोतवाली क्षेत्र, नगर कस्बा सहित भारत-नेपाल सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। डीजे, भड़काऊ भाषणों और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं।

जुलूस मार्गों का निरीक्षण डीएम और एसपी स्वयं कर रहे हैं। कर्बला तक जाने वाले मार्गों पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से जुलूस आज रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!