आभूषण की दुकान में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीमा से सटे ग्राम खनुवा में बीती रात चोरों ने एक स्वर्ण आभूषण की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के जेवरात चुरा लिए। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निखिल कुमार वर्मा पुत्र प्रभु नाथ वर्मा, जो कि नौतनवां नगर के निवासी हैं, रोज की तरह शनिवार की शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह उन्हें आसपास के लोगों ने मोबाइल पर सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टेढ़ा करके खोला गया है। सूचना मिलते ही निखिल वर्मा तुरंत दुकान पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि दुकान का शटर तोड़ा गया है और अंदर रखी अलमारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। आलमारी में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपए का स्वर्ण आभूषण गायब पाया गया। इस घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

व्यवसायी निखिल वर्मा ने सोनौली पुलिस को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस जांच में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!