“पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत एसएसबी जवानों ने किया पौधरोपण 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! आज दिनांक 09/07/2025 को समय 17.15 बजे , एफ समवाय मुख्यालय सोनौली , 22 वीं वाहिनी स.सी.बल महाराजगंज का कार्यक्षेत्र में एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

श्री सी. विवेक सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में स.सी.बल कर्मियों द्वारा “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत बड़े उत्साह और जोश के साथ 150 पौधे लगाए गए।

 

 

इस वृक्षारोपण अभियान में स.सी.बल के कुल 30 कर्मियों ने भाग लिया।

सभी कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने आस-पास वृक्षारोपण करने तथा अपने मित्रों और परिजनों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!