आनन्द नगर स्थित आधार शिला वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को दी गई विधिक जानकारी 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! बुधवार 8 जुलाई 2025 को आधारशिला वृद्धाश्रम गणेशपुर वार्ड नंबर 4 आनंद नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सुनील कुमार नागर जी द्वारा उपस्थित माता-पिता को विधिक जानकारी दी गई।

वृद्धजनों को संबोधितो करते हुए उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आप लोगों की समस्याओं के निदान हेतु समय-समय पर ऐसे आयोजन करता रहेगा, जिससे की समस्त बुजुर्गों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके। महोदय ने यह भी आश्वासन दिया का जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनके लिए हम मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात करके उनका भी आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य करेंगे तथा जिनके आधार कार्ड किसी भी कारण से नहीं बन पाए हैं ऐसे लोगों का आधार कार्ड बनवाने का कार्य संबंधित अधिकारी से वार्तालाप करके करवाने का कार्य किया जाएगा। जिससे उनको भी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

 

 

आदरणीय महोदय ने वृद्ध जनों के निवास स्थल एवं अन्य किचन इत्यादि का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर श्री आशीष कुमार जी,श्री कालिका सिंह जी, दीपक पाल जी एवं कार्यक्रम का संचालन श्री ध्रुव कुमार मिश्रा जी ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक प्रदीप कुमार कटियार ने उनका माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर आशीर्वाद की कामना की।

इस अवसर पर माननीय महोदय ने उपस्थित समस्त माता-पिता को सूक्ष्म जलपान भी कराया वृद्धाश्रम में कार्यरत लेखाकार श्रीमती मनसा देवी, श्री सोनू पासवान, श्री अवनीश कुमार चौबे, दुर्गेश वर्मा, पंकज वर्मा, काजल चौहान,गीता चौहान,सीमा, प्रभावती, पूजा जसमती, अशर्फी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!