नौतनवां स्थित मां बनैलिया मंदिर से सटे डांडा नदी में बने पुल के पास तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा लाखों रुपये मूल्य की नशीली दवाओं की खेप बरामद,एक गिरफ्तार

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज ! श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज सोमेंद्र मीना के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन तथा श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री जय प्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नौतनवां पुरूषोत्तम राव के नेतृत्व में एसएसबी और नौतनवां पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित डांडा नदी पुल के पास लाखों रुपये मूल्य की नशीली दवाओं की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक नेपाल की ओर नशीली दवाओं की तस्करी करने की फिराक में था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौतनवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती गांव स्थित एसएसबी रोड डांडा नदी के पुल पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम नेपाल से आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दोपहर के समय जवानों ने एक संदिग्ध युवक को भारत की ओर से नेपाल की ओर जाते हुए देखा। उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। सतर्कता दिखाते हुए जवानों ने पीछा कर उसे डांडा पुल के पास पकड़ लिया।

 

 

गिरफ्तार युवक की पहचान श्याम देव (उम्र 30 वर्ष), पुत्र – विधा गुप्ता, निवासी सिरौली थाना निचलौल, जनपद -महाराजगंज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं, जिनमें BUPRENORPHINE INJECTION (ब्रूफेन) – 245 एम्पुल, DIAZEPAM INJECTION (डायजेपाम) – 245 एम्पुल, PROMETHAZINE HYDROCHLORIDE INJECTION – 245 एम्पुल, स्पास्मो कैप्सूल – 5 अदद इन सभी नशीली दवाओं की बाजार में अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप नेपाल में नशीली दवाओं के अवैध बाजार में खपाने की योजना थी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवां पुरुषोत्तम राव ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय महराजगंज भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नौतनवां पुरुषोत्तम राव,उ0 नि0 छोटेलाल थाना नौतनवां,हे0 का0 दीपक यादव थाना नौतनवां,का0 हदयराम यादव थाना नौतनवां, का0 प्रवेश यादव थाना नौतनवां, का0 मनीष यादव थाना नौतनवा, का0 महेश कुमार थाना नौतनवां और एसएसबी टीम में,उ0 नि0 रामाकान्त 66 वी वाहिनी,का0 विवेक 66 वी वाहिनी, का० सी०एम० तालेकर 66 वी वाहिनी, का0 रंजन कुमार चौधरी 66 वी वाहिनी,का0 अजय प्रताप सिंह 66 वी वाहिनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!