नौतनवां पुलिस ने मु0अ0सं0 निल/2025 धारा 170/126/135 बीएनएसएस में 02 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

श्रावण मास में पनीर रोल की जगह चिकन रोल परोसे जाने का मामला 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

आज दिनांक 13.07.2025 को ठूठीबारी तिराहे पर स्थित दुकान के मालिक मोहम्मद शमीम पुत्र गुलाम दस्तगीर उम्र करीब 38 वर्ष निवासी गुलाल पुरवा थाना फखरपुर जनपद बहराइच हाल पता वार्ड नंबर 06 वाल्मिकी नगर थाना नौतनवां जनपद महाराजगंज तथा कर्मचारी तुफैल अहमद पुत्र अनवर मोहम्मद उम्र करीब 19 वर्ष निवासी रानीगंज थाना कैसरगंज जनपद बहराइच हाल पता वार्ड नंबर 06 वाल्मिकी नगर थाना नौतनवां जनपद महाराजगंज द्वारा देवेश सहानी पुत्र प्रभुदयाल सहानी निवासी महुअवा नं0-01 गोपलापुर थाना नौतनवां जनपद महराजगंज व उनके बडे भाई गणेश सहानी को श्रावण के पवित्र माह में पनीर रोल मांगने पर चिकन रोल खाने के लिए दे दिया जिससे देवेश सहानी व उनके बड़े भाई की भावना काफी आहत हुई। सूचना पर दुकान मालिक तथा कर्मचारी उपरोक्त को आज दिनांक 15.07.2025 समय 10.15 बजे गांधी चौक के पास दुकान से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

नौतनवां थाने के उ0 नि0 छोटेलाल और कांस्टेबल हिमांशु सिंह ने इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारी में महती भूमिका निभाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!