बेसिक शिक्षा कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों रख रखाव पर हुए नाराज, लगाई फटकार 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज! जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जो आम चर्चा का विषय बन गया है। निरीक्षण के दौरान मिली गड़बड़ियों, अव्यवस्था और कर्मचारियों की लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई और सख्त चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि अगर अब भी सुधार नहीं हुआ तो सस्पेंशन जैसी कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की अव्यवस्था और कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि अब भी कार्य-प्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो सख्त कार्रवाई तय है। 

 

मिली खबर के मुताबिक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का सख्त रुख एक बार फिर सामने आया है। मंगलवार की सुबह डीएम ने बेसिक शिक्षा कार्यालय में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की दशा देख वह बेहद नाराज नजर आए। फाइलों की अव्यवस्था, लापरवाही से कामकाज और कई महीनों से लंबित मामलों को देखकर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि कई जरूरी फाइलें बिना निपटारे के धूल फांक रही हैं। रजिस्टर अधूरे हैं और कामकाज में कोई नियमितता नहीं है। कर्मचारियों की लापरवाही और ढीले रवैये पर नाराज होते हुए जिलाधिकारी ने दो टूक कहा अब समय है सुधरने का, वरना सस्पेंशन की कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें। डीएम के इस तेवर से वहां मौजूद कर्मचारियों के चेहरे उतर गए।

कर्मचारियों द्वारा सफाई देने की कोशिशें भी डीएम की सख्ती के आगे बेअसर रहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केवल बहानों से काम नहीं चलेगा, सभी को अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी लेनी होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि हर लंबित फाइल का निपटारा समय सीमा में किया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो।

बता दें कि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा इन दिनों जनपद के विभिन्न विभागों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। बीते कुछ हफ्तों में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), विकास खंड कार्यालयों सहित अन्य विभागों का औचक निरीक्षण कर कई अधिकारियों व कर्मचारियों को सुधारने के लिए मौका दिया है। कुछ मामलों में निलंबन और कारण बताओ नोटिस भी जारी हो चुके हैं।

डीएम के इस अचानक निरीक्षण से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। खबर मिलते ही अन्य ब्लॉक और कार्यालयों में सफाई, दस्तावेजों की व्यवस्था और कार्यों की समीक्षा तेजी से शुरू हो गई है। कर्मचारियों को अब लगने लगा है कि अब चूक हुई तो कार्रवाई तय है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की यह कार्यशैली अब चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!