सोनौली में मानव तस्करी को लेकर कार्यशाला आयोजित 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! कमांडेंट महोदय 22 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महाराजगंज के निर्देशानुसार आज दिनांक 17/07/2025 को समय-16:00 बजे से 17:45 बजे तक 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के एफ समवाय सोनौली में मानव तस्करी के कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका संचालन P.G.S.S (पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति) टीम के द्वारा मानव तस्करी के बारे में दिशा निर्देश दिये गए और मानव तस्करी पर केस स्टडी के बारे में बताया गया।

 

बैठक में जिन मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई उसमें मानव तस्करी का पहचान करना,

पकड़े गए व्यक्ति से पूछ-ताछ करना,सुपुर्दगी नामा के बारे में बताया गया,नाबालिक लड़के- लड़कियों को बचाव करके उनके परिवार या NGO को सुपुर्द करना प्रमुख था।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित एसएसबी निरीक्षक / सा अभय कुमार यादव,निरीक्षक / सा अरुण कुमार पांडेय,उप.नि. सामान्य पासो,सहायक उप निरीक्षक अप्पू मंडल एवं अन्य 35 कार्मिक उपस्थित थे ।

P.G.S.S (पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति)

की तरफ से श्याम सिंह,पुष्पा चौधरी (प्रभारी सोनौली पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति) अंकित (कार्यक्रम आयोजन),श्रवण कुमार (CPO) मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!