मनोज कुमार त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज ! समाजवादी पार्टी के बैनर तले आज नौतनवां स्थित डॉ राममनोहर लोहिया पीजी कालेज के प्रांगण में “पीडीए सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति देखने को मिली।

मंच पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही, जिसमें पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को संगठित रूप से लड़ा जाए। इस दौरान अखिलेश यादव जिंदाबाद और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंजता रहा।
कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया और उन्हें आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
सम्मेलन को सफल बनाने में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही।


