अतिथियों ने बताया अविस्मरणीय क्षण
मनोज कुमार त्रिपाठी
पाल्पा, तानसेन नेपाल! पाल्पा के ऐतिहासिक और लोकप्रिय होटलों में से एक श्रीनगर होटल ने अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर स्वर्ण जयंती समारोह का जश्न मनाया। इस विशेष अवसर पर होटल के प्रबंध निर्देशक जयन्त भुसाल के आमंत्रण पर कई विशिष्ट अतिथियों ने हिस्सा लिया।
सिद्धार्थ होटल संघ के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रेष्ठ, राम बहादुर कोईरी, निर्मल श्रेष्ठ, श्रीचन्द गुप्ता और भोज खत्री जैसे प्रतिष्ठित नामों ने श्रीनगर होटल में एक दिन का प्रवास किया। उन्होंने होटल के न्यानो (गर्मजोशी भरे) आतिथ्य की सराहना की और इस यात्रा को अत्यंत अविस्मरणीय बताया।
इस अवसर पर भोज खत्री ने कहा, “श्रीनगर होटल का यह यात्रा अनुभव जीवन भर की यादों में शामिल रहेगा। मैं प्रबंधक जयन्त भुसाल जी को उनके अथक परिश्रम और इस होटल की ऊंचाइयों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
पर्यटन स्थल भ्रमण के क्रम में सभी अतिथि पाल्पा की शान माने जाने वाले रानी महल भी पहुंचे। वहां के मनमोहक प्राकृतिक दृश्य और ऐतिहासिक आभा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह आयोजन न केवल होटल की उपलब्धियों का जश्न था, बल्कि पाल्पा की पर्यटन क्षमताओं को उजागर करने वाला भी एक विशेष अवसर बन गया।

