सोनौली बार्डर पर विना परमिट के टैक्सी में चल रही एक निजी कार से 37 कार्टून नेपाली क्लोजअप टूथपेस्ट बरामद,दो गिरफ्तार 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! सोनौली एसएसबी 22 वीं वाहिनी ने गोपनीय सूचना के बाद एक कार की तलासी के दौरान 37 कार्टून नेपाली क्लोजअप टूथपेस्ट बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बुधवार की दोपहर 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल समवाय सोनौली के कार्यक्षेत्र में समवाय प्रभारी अरुण कुमार को गुप्त सूचना मिली की नेपाल से भारत भारी मात्रा में कुछ प्रतिबंधित समान आने वाला हैं जिसके आधार पर निरीक्षक अभय यादव के नेतृत्व मे एक स्पेशल नाका दल निकाला गया । जिनके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा (सीमा स्तंभ संख्या 517/1) से लगभग 800 मीटर भारत की तरफ नजदीक सोनौली गांव के मंडी के पास भारी मात्रा में नेपाल से अवैध तरीके से लाकर, नेपाली टूथपेस्ट लोड करके एसएसबी रोड की तरफ जाते हुए एक कार को रोका गया जिसमे तलाशी के दौरान 37 कार्टून नेपाली टूथपेस्ट बरामद कर कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम मोनू उम्र 27 वर्ष निवासी एकमा लक्ष्मीपुर और उस्मान अली उम्र 45 वर्ष निवासी लालपुर लक्ष्मीपुर महराजगंज बताया।      

सहायक सेनानायक सी विवेक ने बताया कि कार सहित नेपाली टूथपेस्ट और युवकों को अग्रिम कार्यवाही के नौतनवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!