नौतनवां के बचपन स्कूल में बच्चों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे 

दोस्ती हर रिश्ते से ऊपर ,सभी को बधाई- डायरेक्टर अंजली 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! आज शुक्रवार दिनांक 1/8/25 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों को फ्रेंड और फ्रेंडशिप वर्ड से परिचित कराया गया। बच्चों को बताया गया कि फ्रेंडशिप डे अगस्त महीने के फर्स्ट संडे को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन हम अपने फ्रेंड्स को बैंड बांधते है और फ्रेंडशिप डे की बधाई देते हैं। बच्चे येलो कलर की ड्रेस में थे क्योंकि फ्रेंडशिप का कलर येलो है। 

 

स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी को आज के दिन की बधाई दी और कहा कि हम अपने लिये दोस्त स्वयं चुनते हैं। दोस्ती एक बड़ा ही अनोखा रिश्ता है जो हर रिश्ते से ऊपर हो जाता है। दोस्ती का अर्थ प्यार, समर्पण, साथ, सहयोग, संरक्षण, सुरक्षा आदि है। हमें हमेशा अच्छे दोस्त बनाना चाहिये। हमें हर रिश्ते में दोस्ती को आधार बनाना चाहिए जिससे हर रिश्ता और मजबूत हो जाये। 

डायरेक्टर अंजली ने अपने बचपन परिवार के साथ आज के दिन को एक अलग और ज्ञानप्रद रंग दिया। उन्होंने बच्चों को प्रकृति से दोस्ती करने को कहा। सबने पेंड़, पक्षी, मछली आदि को बैंड बांध कर उनसे दोस्ती की और उनकी रक्षा करने का वादा किया। सब बहुत खुश थे और सबने बहुत कुछ सीखा।

इस अवसर पर बच्चों में रयान, कृतिका, ऋषिका, क्षतिजा, सौरभ, प्रगति, ऐशनी, रुद्रांश, सक्षम, दृष्टि, प्रिशा, इशिका, सानवी, कुंज, अनाया, स्वस्तिका, हारिस, आदि थे।

टीचर्स में वैष्णवी, मोनिका, कृतिका, अंशिका, प्रियंका, ईशा, मनिता, अंजली, प्रीती, श्रद्धा, रिंकल और हर्षिता थे।

डायरेक्टर अंजलि ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हम अपने बच्चों को दोस्ती के मायने, वादा निभाना, रक्षा करना, सेवा करना, देना, साथ रहना आदि खेल खेल में सिखाते है जो उन्हें हमेशा याद रहता है क्योकि हम do & learn technique का use करते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!