महराजगंज में स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा स्थल पर अतिक्रमण का मामला
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज में जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब ने शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा पूर्व में सक्सेना चौराहा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद् व पूर्व सांसद प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा स्थल की दुर्दशा पर चिंता जताई गई थी।
उन्होंने कहा कि इस स्थल पर अतिक्रमण हो रहा है और सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है। जिलाधिकारी द्वारा स्थल का निरीक्षण करने और निर्देश देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिमा स्थल की स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे जनता में निराशा है।

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब ने मांग की है कि नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया जाए ताकि शीघ्र अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो सके। जिससे यह स्थल जिले की पहचान और प्रेरणा का केंद्र बन सकेगा।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि आप की समस्त समस्याओं का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराया जाएगा।
इस अवसर पर विनय कुमार नायक, दीपक शरण श्रीवास्तव, शैलेश पाण्डेय, नवीन कुमार मिश्रा, सुशील शुक्ला, विवेक जायसवाल, विजय कुमार शर्मा, मार्तण्ड गुप्ता, अर्जुन कुमार मौर्य, उपेंद्र, कमलेश प्रजापति, अंकित पाण्डेय, प्रभात जायसवाल, राकेश कुमार, जय प्रकाश सिंह, अनिल वर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, शमशुल हुदा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।






