ईटहिया मेले में झूले से गिरकर नेपाली युवक की मौत, परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल 

ईटहिया मेले में झूले से गिरकर नेपाली युवक की मौत, परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज जनपद अंतर्गत निचलौल क्षेत्र के ग्राम ईटहिया स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को लगे मेले में बड़ा हादसा हो गया। नेपाल के नवलपरासी जिले के सुस्ता वार्ड नंबर 5 निवासी 30 वर्षीय युवक विवेक पोखरेल तेज रफ्तार ब्रेक डांस झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कुछ घंटों बाद ईलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे विवेक झूले का आनंद ले रहा था, तभी झूले की तेज गति के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निचलौल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विवेक की हालत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। 

 

बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी मेले में ‘मौत का कुआं’ झूले पर करतब दिखाते समय एक अन्य युवक भी गिरकर घायल हो गया था। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी रही और झूले संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!