भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है रक्षाबंधन
रक्षाबंधन देश की एकता व सद्भाव के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता का देता है संदेश – अरूण कुमार पांडे इंस्पेक्टर एसएसबी
मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज ! सोनौली सीमा पर एसएसबी 22 वीं वाहिनी की महिला जवानों ने ड्यूटी के दौरान छुट्टी नही मिलने पर साथी जवानों को राखी बाधी।
शनिवार की सुबह एसएसबी कैम्प कार्यालय मेन गेट पर एसएसबी महिला जवानों ने अपने साथी जवानों को राखियां बाधी।
इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने कहा कि भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह व सुरक्षा की भावना को मजबूत करने वाला रक्षाबंधन सामाजिक एकता व सद्भाव के साथ-साथ देश की एकता एवं अखंडता का संदेश देता है। इस अवसर पर रोशनी, मीरा, आसूरानी, अस्मृता, विजय सुंदर लक्ष्मी, विजय लक्ष्मी,, रस्मिता , सालिनी वर्मा, अरुण गोगोई, अबू मंडेला, ए मंडल, सुनील कुमार, राकेश महतो, कुलदीप राज, अरविंद सहित कई जवान मौजूद रहे।







