यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए एसपी ने यातायात उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर को किया सम्मानित

पुलिस की गरिमा और विश्वास को बढ़ाते हैं ऐसे जिम्मेदार पुलिसकर्मी- सोमेंद्र मीना पुलिस अधीक्षक महराजगंज

मनोज कुमार त्रिपाठी

महाराजगंज! जनपद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा यातायात उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

बीआईपी के आगमन एवं विभिन्न त्योहारों के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुगम बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने और विशेष योगदान देने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया । सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ एवं जिम्मेदार पुलिसकर्मी विभाग की गरिमा को बढ़ाते हैं और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!