नेपाल से भारत में अवैध रास्ते से घुसपैठ की कोशिश करते चीनी नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में टूरिस्ट वीजा पर रह रहा था चीनी नागरिक 

सार

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार चीनी नागरिक अवैध रास्ते से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। उसके पास वैध दस्तावेज नहीं थे। 

 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर रविवार की देर रात भारत में अवैध रास्ते से घुसपैठ की कोशिश में सुरक्षा एजेंसियों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। वैध दस्तावेज न होने पर उसे सोनौली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी के इंस्पेक्टर अरूण कुमार पांडे की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ की जा रही है।

 

इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि नेपाल सीमा से एक चीनी नागरिक रविवार को देर रात अवैध रास्ते से भारत में प्रवेश की कोशिश कर रहा था। उसके पास चीन का पासपोर्ट था लेकिन वीजा आदि वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

 

 

पूछताछ में उसने अपना नाम झांग यांग बताया। वह चीन के शासन्की निंग्जिया का रहने वाला है। एसएसबी 22 बटालियन के इंस्पेक्टर अरुण कुमार पांडे की तहरीर पर चीनी नागरिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 14 ए के तहत केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!