महाराजगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महाराजगंज! सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरूतिया इलाके में पुलिस ने सोमवार को एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो युवक और तीन महिलाएं शामिल हैं। मौके से नौ कंडोम, 3 मैनफोर्स की गोलियां, 2 बियर की बोतले, 3 मोबाइल फोन और 3110 रुपए नगद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है सूत्रों के मुताबिक पुलिस को काफी दिनों से अमरूतिया क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी। मौके पर पहुंचने पर दो युवक और तीन महिलाएं मिले तत्काल सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि यह रैकेट लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और शहर में अन्य स्थानों पर भी इस तरह का गोरख धंधा चलने की आशंका है।

 

सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने मीडिया को बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अमरूतिया मे सेक्स रैकेट चल रहा है। मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को पकड़ा गया है। बरामद सामान और आरोपियों के बयानों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क ग्राहकों और संचालकों की पहचान में जुट गई है साथ ही यह भी जांच हो रही है कि इस रैकेट के तार जिले के अन्य क्षेत्र या बाहर से जुड़े हैं या नहीं! 

कार्यवाही के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्यवाही को बड़ी सफलता मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!