नगर पंचायत के 14 वार्डों में 3000 से अधिक झंडा लगाने की नगर पंचायत प्रशासन कर रहा है तैयारी
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज!भारत-नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली जो अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा है, इस बार स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में मनाने जा रहा है। सरहद पर 15 अगस्त को लेकर पूरे नगर सहित नगर पंचायत के 14 वार्डों में “घर-घर तिरंगा” लहराने की योजना बनाई गई है जिसके लिए अभी से तैयारियां तेज हो गई हैं।
नगर पंचायत सोनौली ने सभासदों के माध्यम से प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत नगर पंचायत कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव और अधिशासी अधिकारी राहुल यादव के देखरेख में घर-घर तिरंगा पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नगर पंचायत के 14 वार्डों में 3000 से अधिक तिरंगे झंडे घरों पर लहराने की योजना है। झंडे आ चुके हैं और उन्हें सभासदों तक पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया गया है और किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरा नगर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आएगा और भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे सरहद पर देशभक्ति की गूंज चारों ओर सुनाई देगी।







