जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सी.एम.युवा कार्यशाला का हुआ आयोजन 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज, 11 अगस्त 2025 ! जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सी. एम. युवा कार्याशाला का आयोजन आज विकास भवन सभागार में किया गया। 

YouTube player

एक दिवसीय कार्यशाला जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रथम सत्र में समाधान समिति के विशेषाज्ञों द्वारा सी.एम.युवा बेनीफिशियरी जैसे कालेज छात्र, लोन के आवेदक प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को सी.एम.युवा योजना से सम्बिधत विजनेसप्लान तैयारी, वेनडर के कोटेसन, लोन फार्म की प्रक्रिया, के.बाई.सी. एवं डाकूमेन्ट सबमिसन, मार्जिन मनी एवं सब्सिडी प्रक्रिया से विस्तार पूवर्क अवगत कराया गया। उपस्थित सी.एम.युवा लाभार्थियों द्वारा किए गए सवालो के जवाब दिए गए।

द्वितीय सत्र में बैंको के जिला समन्वयक, बैंकर्स आई.टी.आई. पोलिटेक्निक के प्रधानाचार्य, सी.एस. सी. सी.एम.फैलो, ट्रेनिंक पार्टनर को विशेषज्ञों द्वारा फील्ड स्तर पर आने वाली कठिनाईयों, प्राप्त शिकायतों का गुणत्तापूर्ण निस्तारन, हेल्प डेक्स की भूमिका से अवगत कराते हुए प्रोजेक्ट, कोटेशन सत्यापन तथा प्रोजेक्ट रिपोर्ट से समबन्धित प्रकरणो का समाधान किया गया। फील्ड इश्यू, स्टेकहोल्डर के समन्वय के सम्बंध में भी जानकारी दी गयी। 

 

कार्यशाला में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रधानाचार्य आई.टी.आई.. उपायुक्त उद्योग, सभी बैंको के जिला समन्वयक, सी.एस.सी., बैंकर्स, सी.एम.फेलो एवं ट्रेनिंग पार्टनर समाधान समिति के विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!